ITC Q4 2025: ₹19,727 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान – जानिए पूरी रिपोर्ट

SHARE

ITC Q4 2025 Result: ₹19,727 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा दर्ज किया और डिविडेंड का ऐलान किया। जानिए पूरी रिपोर्ट, निवेश की सलाह और अब शेयर की रफ्तार।

ITC Limited कंपनी की परिचय:

भारत की दिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनी ITC Limited ने मार्च तिमाही (Q4 FY2025) के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी ने ₹19,727 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है। यह नतीजा न केवल बाजार की उम्मीदों से बेहतर है, बल्कि कंपनी के निवेशकों के लिए एक जबरदस्त तोहफा भी है। इसके साथ ही ITC ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है, जिससे बाजार में इसके शेयर में तेजी देखने को मिली हैं।


ITC के Q4 2025 के नतीजे :

वित्तीय मापदंड (₹ करोड़ में)मार्च 2025 (Q4)
बिक्री (Sales)₹20,376
ऑपरेटिंग खर्च (Expenses)₹13,857
ऑपरेटिंग प्रॉफिट₹6,519
कर पूर्व लाभ (Profit Before Tax)₹6,738
टैक्स₹1,681
शुद्ध लाभ (Net Profit)₹19,727

कंपनी ने साल दर साल (Year on year) आधार पर मुनाफे में जबरदस्त उछाल दिखाया है। खास बात यह है कि कंपनी ने लागत पर नियंत्रण और एफएमसीजी (FMCG) सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ के दम पर यह प्रदर्शन किया है।


पिछली चार तिमाहियों का तुलना:

तिमाहीबिक्रीशुद्ध लाभ
मार्च 2024₹19,446₹5,121
जून 2024₹20,030₹5,092
सितंबर 2024₹22,282₹4,993
दिसंबर 2024₹20,350₹4,935

यह आंकड़े स्पष्ट दिखाते हैं कि ITC कंपनी लगातार हर तिमाही में ₹5,000 करोड़ के करीब का शुद्ध लाभ अर्जित करती है। यह इसकी स्थिरता और विविध बिजनेस स्ट्रक्चर का नतीजा है।


डिविडेंड का ऐलान:

ITC ने FY2025 के लिए डिविडेंड की घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी द्वारा अभी सटीक राशि और रिकॉर्ड डेट का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि यह डिविडेंड पिछली बार की तरह ही मजबूत रहेगा।

पिछले साल ITC ने ₹6.75 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, और इस बार बेहतर मुनाफे के चलते यह ₹7.85 प्रति शेयर के आसपास हो सकता है।


शेयर की कीमत और बाज़ार में स्थिति:

  • शेयर प्राइस: ₹436.30

  • 1 दिन में बढ़त: 2.39% (₹10.20)

  • मार्केट कैप: ₹5,33,227 करोड़

  • 52-वीक रेंज: ₹390 – ₹528

ITC Limited का शेयर पिछले कुछ महीनों से ₹400 के आस-पास ट्रेड कर रहा था, लेकिन Q4 2025 में नतीजों के बाद इसमें अच्छा उछाल देखने को मिला है।


ITC का बिजनेस मॉडल

ITC का बिजनेस मॉडल इसे अन्य कंपनियों से अलग बनाता है। यह एक मल्टी-सेक्टर कंपनी है, जो निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य करता है:

ITC Q4 2025: ₹19,727 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान – जानिए पूरी रिपोर्ट
ITC Limited ka Product
  • FMCG (Fast-Moving Consumer Goods): Aashirvaad, Sunfeast, Bingo, Yippee

  • होटल व्यवसाय: ITC Hotels

  • पेपर और पैकेजिंग: ITC PSPD

  • एग्री-बिजनेस: खेती-किसानी उत्पादों का व्यापार

  • IT सेवाएं: ITC Infotech

इसका मतलब है कि अगर एक सेक्टर में मंदी आती है, तो अन्य सेक्टर कंपनी को संभाल लेते हैं।


फंडामेंटल विश्लेषण:

मापदंडआंकड़े
PE Ratio26.48
Sector PE33.66
ROE (Return on Equity)27.46%
ROCE34.84%
P/B Ratio7.61
डिविडेंड यील्ड3.29%
EPS₹3.94

ये सभी आंकड़े बताते हैं कि ITC का फाइनेंशियल आधार काफी मजबूत है और यह एक भरोसेमंद लार्ज कैप शेयर है।


निवेशकों के लिए संदेश

शॉर्ट टर्म:
यदि आपने ITC के शेयर पहले ₹390-₹400 के लेवल पर खरीदे हैं, तो Q4 के अच्छे नतीजों के बाद कुछ मुनाफा वसूली की जा सकती है।

लॉन्ग टर्म:
ITC एक डिफेंसिव स्टॉक है, जो मार्केट की गिरावट में भी स्थिर रहता है। इसके मजबूत डिविडेंड रिकॉर्ड और विविध कारोबार इसे लॉन्ग टर्म (Long Term) पोर्टफोलियो के लिए उपयुक्त बनाते हैं।


ITC क्यों बना है निवेशकों की पसंद?

  1. डिविडेंड लगातार बढ़ता हुआ:
    ITC निवेशकों को हर साल अच्छा डिविडेंड देता रहा है। डिविडेंड यील्ड 3%+ होना रिटायर्ड निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है।

  2. ESG और सस्टेनेबिलिटी:
    कंपनी वॉटर पॉजिटिव, कार्बन पॉजिटिव और वेस्ट पॉजिटिव है – यानी पर्यावरण के लिए सकारात्मक योगदान दे रही है।

  3. बैलेंस्ड ग्रोथ:
    FMCG जैसे ग्रोथ-ओरिएंटेड सेक्टर में हिस्सेदारी होने से कंपनी का भविष्य उज्जवल है।

  4. कम वोलाटिलिटी:
    ITC का शेयर उतना ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं करता, जिससे ये सुरक्षित निवेश का विकल्प बनता है।


निष्कर्ष:

ITC Limited ने FY2025 की चौथी तिमाही में ₹19,727 करोड़ का मुनाफा दर्ज करने के बाद बाजार में सबको चौंका दिया है। कंपनी की स्थिरता, विविध बिजनेस, शानदार फाइनेंशियल और मजबूत डिविडेंड नीति इसे निवेश के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यदि आप लंबी अवधि का सुरक्षित निवेश ढूंढ रहे हैं, तो ITC को अपने पोर्टफोलियो में जरूर शामिल करें।

यदि पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर करें और अपने निवेश करने वाले दोस्तों को भी जरूर बताएं।अगर आप शेयर बाजार से जुड़े ऐसे और अपडेट्स पढ़ना चाहते हैं, तो BazarInsights.com को बुकमार्क करें या सब्सक्राइब करें।

धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻

आपको इस ब्लॉग में  ITC LIMITED की जानकारी कैसी लगी? यदि अछि लगी हो तो कृप्या कमेंट box में जरूर बताएं!

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग केवल जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। यह कोई एक्सपर्ट की राय नहीं है| क्योंकि शेयर बाजार जोखिम के अधीन है। इसलिए कोई भी निवेश या निर्णय लेने से पहले अपनी स्वयं की रिसर्च जरूर करें । bazarinsights.com किसी भी प्रकार की वित्तीय नुकसान के लिए उत्तरदायी या जवाबदेही नहीं होगा।

 

Leave a comment