हमारे बारे में – bazarinsights.com
नमस्ते!🙏आप सभी को
मेरा नाम विकास है और मैं Bazarinsights.com का फाउंडर और लेखक हूँ। मैं बिहार से हूँ, अभी दिल्ली में रहता हूँ और फुल-टाइम अकाउंटेंट के तौर पर काम करता हूँ। मैंने ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा से B.Com किया है और पिछले पाँच सालों से अकाउंटिंग फील्ड में काम कर रहा हूँ।
लेकिन मेरे दिल में कहीं न कहीं एक सवाल हमेशा घूमता रहता था: क्या मेरी पहचान सिर्फ़ इसी नौकरी तक सीमित रहेगी? बिना यह समझे कि मैं और क्या कर सकता हूँ?समय के साथ, यह सवाल और मज़बूत होता गया। नौकरी ठीक थी, काम मैनेज हो रहा था, लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि शायद मुझमें कुछ अलग करने की क्षमता है। कुछ ऐसा जो मेरे अंदर की पहचान को बाहर लाए।
इसी सोच ने मुझे एक दिन सोचने पर मजबूर किया।
मैंने खुद से कहा, जब मेरे पास कुछ खाली समय हो तो क्यों न इसका इस्तेमाल कुछ नया शुरू करने में किया जाए?
बस यहीं से ब्लॉगिंग का आइडिया आया।
मैंने अपने खाली समय में ब्लॉगिंग करने का फैसला किया। भले ही शुरुआती पोस्ट छोटी थीं, लेकिन इससे मुझे भरोसा मिला कि मैं लोगों तक पहुँच सकता हूँ और धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान बना सकता हूँ। फिर, धीरे-धीरे, मैंने लिखना शुरू किया, और यह एक आदत बन गई। जितना ज़्यादा मैंने लिखा, उतना ही मुझे लगा कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूँ। यह सिर्फ़ टाइम पास नहीं था, बल्कि मेरे लिए एक नया करियर का रास्ता था।
मुझे एहसास हुआ कि अकाउंटिंग की नौकरियों में आगे बढ़ने की बहुत कम गुंजाइश है। इस सोच ने मुझे एक नया रास्ता अपनाने की हिम्मत दी, और यहीं से हमारी वेबसाइट, Bazarinsights.com, का जन्म हुआ।
हमने यह ब्लॉग क्यों शुरू किया?
मुझे हमेशा से स्टॉक मार्केट में दिलचस्पी रही है। लेकिन जब मैंने देखा कि आज भी आम लोगों को सही और आसानी से समझ में आने वाली जानकारी नहीं मिल पा रही है, तो मैंने सोचा, “क्यों न एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया जाए जहाँ लोग भरोसे के साथ पढ़ सकें?
इस ब्लॉग का उद्देश्य है
शेयर बाज़ार के बारे में ताज़ा और सही जानकारी देना, वह भी बहुत आसान हिंदी में।
यहां आपको मिलेगा:
- कंपनी के तिमाही नतीजे
- डिविडेंड, बोनस, शेयर स्प्लिट न्यूज़
- IPO और निवेश से जुड़े ज़रूरी अपडेट
- और मार्केट से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी, बहुत आसान शब्दों में
मेरे पुराने प्रयास
मैंने BGMIVikash के नाम से गेमिंग (Gaming) YouTube चैनल चलाया, जहाँ मैंने 900 से ज़्यादा वीडियो अपलोड किए। मैंने एक Facebook पेज भी बनाया, जिसके 550 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स थे। लेकिन मेरी पूरी कोशिशों के बावजूद भी, मुझे वह सफलता नहीं मिला जो मैं चाहता था। अब मैंने अपनी मेहनत और अनुभव को ब्लॉगिंग में लगाने का फैसला किया है, एक ऐसा तरीका जिससे मैं लोगों की मदद कर सकूं और अपने लिए एक बेहतर भविष्य भी बना सकूं।
मेरा लक्ष्य
मैं Bazarinsights.com को एक भरोसेमंद स्टॉक मार्केट ब्लॉग बनाना चाहता हूँ, जहाँ लोग हर दिन आते हैं, पढ़ते हैं, सीखते हैं और बेहतर इन्वेस्टमेंट के फैसले लेते हैं। अगर आप भी मेरी तरह कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं और स्टॉक मार्केट को समझना चाहते हैं, तो Bazarinsights.com आपके लिए है।
धन्यवाद,
विकास (Vikash)
(Professional Accountant | Blogger by Heart ❤️ | Gamer by Passion)